छतरपुर में बिना विघ्न संपन्न हुई सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा, रेलवे स्टेशन ग्राउंड में उमड़ा जनसैलाब

छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा का छतरपुर में उत्साह और भक्तिमय माहौल के बीच समापन हुआ। शहर के महाराजा छत्रसाल रेलवे स्टेशन ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। हनुमान चालीसा के पाठ के साथ यात्रा का समापन हुआ।पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि पूरे आयोजन में भक्ति, शक्ति, उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और ग्रामीण इस यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने जाति-पाति के भेदभाव को मिटाकर समाज में एकता और भाईचारा बढ़ाने का संकल्प लिया।इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संदेश दिया कि समाज और राष्ट्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सबसे पहले व्यक्ति को अपनी सोच बदलनी होगी। उन्होंने सामाजिक एकता और आपसी भेदभाव को समाप्त करने पर जोर दिया। पांच दिवसीय यात्रा के समापन पर छतरपुर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

बाइट, धीरेंद्र शास्त्री

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here