मादक पदार्थों के खिलाफ धार पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब साढ़े 4 करोड़ कीमत के गांजे के पौधे जप्त

धार जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ राजगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन क्षेत्र में गांजे की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने मौके से गांजे के 3 हजार 345 पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 3 हजार 695 किलोग्राम बताया गया है, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये है, मामले में आरोपी राजू भूरिया फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है, अब पुलिस गांजे की अवैध खेती के पीछे जुड़े नेटवर्क की भी जांच की जा रही है..

दरअसल, पूरा मामला धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौबारा के वन क्षेत्र का है, पुलिस को यहां गांजे की अवैध खेती किए जाने की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के मार्गदर्शन और एसडीओपी सरदारपुर विश्वदीप सिंह परिहार के नेतृत्व में राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, थाना प्रभारी समीर पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धार – झाबुआ जिले के सीमावर्ती वन क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक सर्चिंग अभियान चलाया, इस दौरान वन क्षेत्र में अवैध रूप से उगाए गए गांजे के पौधों की पहचान कर उन्हें जब्त किया गया,

ASP पारुल बेलापुरकर के मुताबिक, कार्रवाई में गांजे के कुल 3 हजार 345 पौधे जब्त किए गए हैं, जिनका वजन 3 हजार 695 किलोग्राम यानी करीब 37 क्विंटल है, जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 4 करोड़ 43 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है, मामले में राजू पिता डूंगर सिंह भूरिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है..

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने वन क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर कपास और तुवर की फसल के बीच गांजे की खेती की थी, इसके अलावा निचले स्थानों पर भी गांजे के पौधे उगाए गए थे, पुलिस को वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर अवैध खेती किए जाने की आशंका है, अब पुलिस आरोपी के संभावित सहयोगियों, रिश्तेदारों और गांजे के उत्पादन से लेकर तस्करी तक जुड़े नेटवर्क की पड़ताल कर रही है,

पुलिस का कहना है कि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, धार पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, उत्पादन और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग मिल सके..

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here