ग्वालियर,शीतला माता मंदिर के सामने दर्दनाक हादसे का मामला,धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया था,ट्रक की जद में आने से बड़ी संख्या में लोग हो गए थे हताहत,हताहतों में मृतको की संख्या में हुई बढ़ोत्तरी, 13 से बढ़कर हुई संख्या 15,दो मृतको के पिता विधाराम त्यागी का रो रोकर बुरा हाल है,इस दुर्घटना में उनके दोनों बेटों और भाई की दर्दनाक मौत हो गई है,तहसीलदार मनीश कुमार जैन ने मृतको की संख्या में बढ़ोत्तरी की पुष्टि की,कुल हताहतो की संख्या बताई है 41,इनमें 15 लोगों की हो गई है अभी तक मौत,गंभीर रूप से घायलों का है इलाज जारी,रेडक्रॉस ने मृतको के परिजनों को 20 – 20 हज़ार और घायलों को 10 – 10 हज़ार रूपये दिए तत्काल,कलेक्टर ग्वालियर ने दिए हैं घटना की जांच के आदेश,चीनोर रोड पर बीती देर रात बाद हुआ था दर्दनाक हादसा,आंतरी पुलिस मामले की कर रही है विवेचना।


