छतरपुर में नकली DAP खाद के बड़े गोदाम पर छापा, 600 बोरी बरामद; दो आरोपियों पर FIR दर्ज

छतरपुर में अवैध नकली DAP खाद पर बड़ा छापा मारा गया है। 80 बोरी ले जा रहे चालक की निशानदेही पर मातगुवां थाना पुलिस ने नकली 600 डीएपी खाद की बोरी से भरा गोदाम पकड़ा गया है। मामले में दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पहले एक वाहन को 80 बोरी अवैध DAP खाद के साथ पकड़ा गया था। चालक से पूछताछ के बाद अमर गार्डन स्थित गोदाम पर छापा मारा गया, जहां से 600 बोरी DAP खाद बरामद हुई है ,पुलिस ने ओमप्रकाश रैकवार और अनुराग शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह बड़ा सिंडिकेट है, जिसमें दो लोगों से ज्यादा लोग शामिल हो सकते हैं। मामले में जांच जारी है

।बाईट- अंकुर चौबे -थाना प्रभारी मातगुवां थाना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here