धार। जिले के कुक्षी के सुतार मोहल्ला में 21 अक्टूबर की रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे बुजुर्ग बाबूलाल को टक्कर मार दी।
जब पिता-पुत्र ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि कार चालक ने दोनों को कार के बोनट पर घसीटना शुरू कर दिया।जानकारी के अनुसार, कार चालक पिता-पुत्र को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया।
लोनी फाटा के पास स्थानीय लोगों ने कार रुकवाकर दोनों की जान बचाई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


