सीएम डॉ. मोहन यादव ने धार को दी ₹2,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 260 गांवों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

धार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले में लगभग ₹2,400 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। नर्मदा-झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना से धार और झाबुआ जिले के 260 गांवों की 57,422 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी। इससे लगभग 72 हजार किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिले के समग्र विकास के लिए ₹188 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और श्रीमती निर्मला भूरिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र के साथ प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए आगे बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here