टीकमगढ़, मध्यप्रदेश। आमतौर पर जनसुनवाई में लोग सड़क, बिजली और पानी जैसी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं, लेकिन टीकमगढ़ के कुंडेश्वर गांव में एक युवक ने अपनी शादी को लेकर प्रशासन से मदद मांगी।जानकारी के मुताबिक, 22 वर्षीय शिवम राय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के पास पहुंचा और अपनी परेशानी बताते हुए आवेदन सौंपा।युवक का आरोप है कि उसके लिए शादी के रिश्ते आते हैं, लेकिन मोहल्ले के कुछ लोग लड़की वालों को उसके बारे में गलत बातें बताकर रिश्ते बिगाड़ देते हैं। उसका कहना है कि इस वजह से कई बार शादी की बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई।अब युवक ने अपनी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद यह अनोखी फरियाद चर्चा का विषय बन गई है।


