उमरिया। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा ने उमरिया प्रवास के दौरान जिले की वृहद बैठक लेकर संगठनात्मक विषयों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की।बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्री नागर सिंह चौहान, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे, सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक मीना सिंह और शिवनारायण सिंह सहित जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विचार-विमर्श किया गया।


