राजगढ़,,, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक निकाली जा रही सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा आज राजगढ़ जिला मुख्यालय से गुजर कालीपीठ मार्ग पर स्थित भगवान बाबा रामदेव मंदिर पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। दिग्विजय सिंह ने अपनी सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सनातन धर्म की मूल भावना, धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के उद्देश्य से निकाली जा रही है।दिग्विजय सिंह ने देश के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर चंदे की राशि में हो रही कथित अनियमितताओं एवं धार्मिक स्थलों से सामग्री की चोरी के मामलों पर चिंता व्यक्त की व कहा कि धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चंदे एवं दान की राशि का पारदर्शी तरीके से उपयोग होना चाहिए। दिग्विजय सिंह ने कहा उनकी यात्रा पहले से तय हो चुकी थी इस कारण कल दिल्ली नहीं जा रहे बाकी कांग्रेस के ज्यादातर नेता जिले से दिल्ली जा रहे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उनकी इस यात्रा में जो किसी पार्टी में नहीं वह लोग भी साथ चल रहे,कुछ भाजपा के लोग का संदेश भी आया साथ चल रहे हैं आर एस एस के वर्कर का भी सन्देश आया है कि हम वैचारिक रूप से तो आपके साथ नहीं पर जो यह राममंदिर में चंदा चोरी मामला हुआ बहुत गलत हुआ आपने जो आवाज उठाई है हम आपके साथ हैं।दिग्विजय सिंह से समाज वादी पार्टी के नेता आजम खान के काग्रेस में आने का पूछा तो उन्होंने कहा कि आजम खान से उनकी अच्छी मित्रता है उसको में अच्छा राजनेता मानता हूं उसने कोई गलत काम नहीं किया उसने अपनी सारी संपत्ति यूनिवर्सिटी बनाने में लगा दी मैने उस समय यू पी ए सरकार में जितनी मदद दिला सकता था दिलवाई उनकी मर्जी जिस पार्टी में रहना चाहे रहे समाज वादी पार्टी भी हमारी पार्टी का के गठबंधन का एक अंग है।
बाइट – दिग्विजय सिंह


