गाड़ी पार्किंग लगाने की मामूली बात पर खूनी संघर्ष जमकर चले तलवार और लाठी डंडे, Live वीडियो आया सामने

शाजापुर जिले के पोलायकलां कृषि उपज मंडी परिसर में शनिवार को वाहन पार्किंग को लेकर उपजा मामूली विवाद कुछ ही देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच हुई इस हिंसक झड़प के दौरान लाठी-डंडों के साथ-साथ तलवारें भी जमकर चलीं, जिससे मंडी परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इस गंभीर घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोलायकलां में भर्ती कराया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत मंडी परिसर में गाड़ी खड़ा करने को लेकर हुई थी। ग्राम सकराई निवासी 26 वर्षीय शेख सदर (पिता शेख यासीन) का बोरसाली गांव के कुछ लोगों के साथ बहस हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और हिंसक झड़प शुरू हो गई। इस हमले में शेख सदर को तलवार लगने से गंभीर चोट आई है, जबकि दूसरे पक्ष के संघर्ष में एक अन्य व्यक्ति का हाथ फ्रैक्चर हो गया तथा एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें पहुंची हैं।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। चौकी प्रभारी रमेशचंद्र यादव ने बताया कि घायल फरियादी शेख सदर की शिकायत पर पुलिस ने बोरसाली निवासी पांच लोगों—निजामुद्दीन उर्फ मुन्ना, कमरुद्दीन (दोनों पुत्र मुश्ताक खां), साजिद उर्फ काला, शादाब (दोनों पुत्र निजामुद्दीन) और हसन खां (पिता कमरुद्दीन) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here