उज्जैन के सांदीपनि आश्रम का होगा विकास, श्रीकृष्ण पर शोध के लिए बनेगी अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम के विकास एवं जीर्णोद्धार के लिए भूमि-पूजन हो चुका है। भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और संदेशों पर केंद्रित शोध, वृत्तचित्र, नाट्य एवं संगीत श्रृंखलाओं के लिए विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया जाएगा। साथ ही दुर्लभ पांडुलिपियों और शोध पत्रों के संरक्षण एवं अध्ययन के लिए उज्जैन में अत्याधुनिक रिसर्च लाइब्रेरी स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का संकल्प मध्यप्रदेश को आध्यात्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक चेतना का प्रमुख केंद्र बनाना है।

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/2117262558247993528/photo/1?a=vY9r8UZ5XMF9x0G1gRA&s=19

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here