three children die du to burn injuries in Ganjam district of Odisha – ओडिशा में पुआल के ढेर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत

खास बातें

  1. गंजम जिले में एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने 3 बच्चों की मौत
  2. इस आग में एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया.
  3. चौथे बच्चे आलोक जीना का ब्रह्मपुर में इलाज किया जा रहा है

ब्रह्मपुर:

ओडिशा (Odisha) के गंजम जिले में एक गांव में पुआल के ढेर में आग लगने से रविवार को कम से कम तीन बच्चों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खैराछाता गांव में सुबह करीब 11 बजे पुआल के ढेर में जब आग लगी तब उसके पास साईराम जानी, दीपक गौडा और इतिश्री जीना खेल रहे थे. सभी की उम्र 10 साल से कम है. अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है. 

यह भी पढ़ें: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में महिला प्रोफेसर गिरीं, आरपीएफ जवान ने बचाई जान, देखें – VIDEO

चौथे बच्चे आलोक जीना का ब्रह्मपुर में एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के एक डॉक्टर ने कहा, ”तीन बच्चों दो लड़कों और एक लड़की को जब अस्पताल लाया गया तब तक उनकी मौत हो गई थी. हम चौथे बच्चे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जो 60 प्रतिशत तक झुलस गया है.” 

टिप्पणियां

घटना पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतक के परिवार के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है. पटनायक ने एक बयान में कहा, ”मैं शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करता हूं और पीड़ितों के परिजन को चार-चार लाख रुपये देने की घोषणा करता हूं.” मुख्यमंत्री ने घायल बच्चे का निशुल्क इलाज करने की भी घोषणा की और उसके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Video: एंबुलेंस का पेट्रोल रास्ते में खत्म होने से गर्भवती महिला की मौत

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here