वाड्रफनगर| शासकीय रानी दुर्गावती काॅलेज में परमाणु ऊर्जा विभाग के परमाणु खनिज निदेशालय की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रखर कुमार के साथ वैज्ञानिक राजीव रंजन, प्रवीण कुमार, ई लिंगम, मूर्ति जुनैद अहमद और सोमेंद्र नायक ने विद्यार्थियों को परमाणु ऊर्जा के भविष्य को विस्तार से बताया। वैज्ञानिक राजीव रंजन ने परमाणु ऊर्जा के उपयोग के संबंध में जो भ्रांतियां मौजूद हैं, उनका निराकरण करते हुए परमाणु ऊर्जा को भविष्य में वैकल्पिक ऊर्जा के रूप में बताया। ई लिंगम मूर्ति ने यूरेनियम की खोज कैसे करते हैं, इस पर विस्तार से छात्र छात्राओं को समझाया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान विषय पर विजिट का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
Source link

