दतिया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना पण्डोखर पुलिस ने ग्राम बरका में कार्रवाई करते हुए चार हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें जप्त की हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरका में कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना मिलते ही थाना पण्डोखर पुलिस तत्परता से मौके पर पहुंची और वहां मौजूद चार व्यक्तियों को पकड़ लिया।तलाशी में मिले हथियार और कारतूसपकड़े गए व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनमें से तीन के कब्जे से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद हुए। चौथे व्यक्ति के पास से 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस मिले। पुलिस ने कुल तीन अवैध हथियार, छह जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिलें जप्त की हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं—सुनील पुत्र रामदयाल बघेल (26 वर्ष), निवासी डेलुआ, थाना इन्दरगढ़संदीप पुत्र प्रेमनारायण कड़ेरे (21 वर्ष), निवासी बरका, थाना पण्डोखरवृंदावन पुत्र रतनपाल (31 वर्ष), निवासी ईटारोड़ा, थाना इन्दरगढ़प्रेमनारायण पुत्र भज्जू कड़ेरे (45 वर्ष), निवासी बरका, थाना पण्डोखरगिरफ्तार आरोपियों में संदीप और प्रेमनारायण दोनों बरका के ही निवासी हैं, जबकि सुनील और वृंदावन इन्दरगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।आयुध अधिनियम में मामला, न्यायालय में पेशपुलिस ने सभी चारों आरोपियों के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


