बागेश्वर महाराज को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है: मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार।

बागेश्वर धाम पहुंचे बिहार के नेता मिथिलेश तिवारी ने बागेश्वर सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि देशभर में चल रहे सनातन जागरण अभियान का वह भी हिस्सा बनेंगे। वे बिहार के 14 करोड़ लोगों की सुख-समृद्धि की कामना लेकर धाम पहुंचे हैं। बिहार में बागेश्वर सरकार के प्रस्तावित कार्यक्रम का विरोध करने वालों पर उन्होंने कहा कि महाराज जी को बिहार आने से रोकने की ताकत किसी में नहीं है और बिहार की जनता विरोध करने वालों को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि जो लोग महाराज जी का विरोध कर रहे हैं, वे अल्पज्ञानी हैं। राम और कृष्ण एक ही हैं, इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं के वर्णन पर विवाद नहीं होना चाहिए।मंत्री ने कहा कि बिहार धीरेन्द्र शास्त्री जी के भव्य स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं पप्पू यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि देश में जब तक पप्पू रहेंगे, तब तक मोदी जी रहेंगे। गौरतलब है कि दिसंबर में बिहार के बक्सर में बागेश्वर सरकार की तीन दिवसीय कथा प्रस्तावित है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here