दीपावली मनाने रायपुर से गांव जा रहे परिवार की कार महानदी में गिरी, एक साथ जलीं 4 चिताएं

Last Updated:

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के पास टीला एनीकट में एक अनियंत्रित कार महानदी में गिर गई. हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती और दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. यह परिवार दीपावली मनाने अपने गांव पसौद जा रहा था. गांव में चारों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया.

दिवाली मनाने गांव जा रहे परिवार की कार महानदी में गिरी, एक साथ जलीं चार चिताएंZoom

गरियाबंद कार हादसा. पूरे परिवार की मौत.

Gariyaband News: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अभनपुर के टीला एनीकट के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे महानदी में गिर गई. इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में माता-पिता और उनके दो बच्चे शामिल हैं.

दीपावली मनाने रायपुर से पसौद आ रहा था परिवार
यह परिवार मूल रूप से गरियाबंद जिले के पसौद गांव का रहने वाला था. वर्तमान में वे रायपुर के लक्ष्मीनगर में रह रहे थे. 44 वर्षीय शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू, बेटे विकास साहू और बेटी पूर्वा साहू के साथ कार में सवार थे. पूरा परिवार रायपुर से अपने गांव पसौद के लिए निकला था. वे अपनों के साथ दीपावली की खुशियां मनाने गांव आ रहे थे.

रात दो बजे हुआ हादसा
रायपुर से गरियाबंद आते समय रविवार की रात लगभग दो बजे यह हादसा हुआ. टीला एनीकट के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और नदी में समा गई. कार गिरते ही चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई. इस घटना से त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं.

पुलिस की कार्रवाई और पोस्टमार्टम
दुर्घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची. स्थानीय निवासियों की मदद से महानदी से चारों शवों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी की. इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया.

पसौद गांव में एक साथ जलीं चार चिताएं
इस दुखद घटना से पसौद गांव और परिवार में गहरा शोक फैल गया है. दीपावली के दिन पूरे गांव में सन्नाटा छा गया. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए. पसौद गांव में पति, पत्नी और दोनों बच्चों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया. एक ही परिवार के चार लोगों की चिता एक साथ जलती देख पूरा गांव गमगीन हो गया.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…

और पढ़ें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here