बड़ामलहरा के मेन बाजार में दुकानदारों के बीच विवाद, एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट; महिला सहित दो घायल, CCTV वीडियो आया सामने

छतरपुर के बड़ामलहरा के मैन बाजार में दो दुकानदारों के बीच विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं। घायलों को पहले सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत को देखते हुए उन्हें छतरपुर अस्पताल रेफर किया गया है।घटना आज दोपहर की बताई जा रही है। मैन बाजार में यह घटना हुई है।, जानकारी के अनुसार, हेमचंद्र जैन के पुत्र शुभम जैन सहित परिवार के अन्य लोगों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान सीमा जैन और अनिल कुमार जैन के साथ मारपीट की गई।घटना का सीसीटीवी सामने आया है ,जिसमे दो पक्षो एक दूसरे के साथ मारपीट करते दिख रहे है ,,पुलिस को मामले की लिखित जानकारी दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मारपीट के कारणों और जिम्मेदार लोगों के बारे में स्पष्ट होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here