खेरला नहर पुल पर पलटी कार, भाई-बहन बाल-बाल बचे; ग्रामीणों ने पहुंचकर निकाला बाहर, चेतावनी बोर्ड नहीं होने से हादसों का खतरा

सबलगढ़। सबलगढ़ क्षेत्र के खेरला गांव के पास नहर के पुल पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार भाई-बहन हादसे में सुरक्षित बच गए। गनीमत रही कि किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई।जानकारी के अनुसार, कार सवार लोग ग्वालियर से सबलगढ़ क्षेत्र में आयोजित तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। बताया गया है कि वे बाला का तोर गांव निवासी सनी जादौन के रिश्तेदार थे और सनी जादौन की दादी की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे।हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए पलटी हुई कार से भाई-बहन को सुरक्षित बाहर निकाला।*नहर पुल पर चेतावनी बोर्ड नहीं, पहले भी हो चुके हैं हादसे!*स्थानीय लोगों का कहना है कि खेरला नहर पुल पर अब तक चेतावनी बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। इस स्थान पर पहले भी हादसे हो चुके हैं, जिनमें 1 से 2 लोगों की जान जाने की बात सामने आई है।इसके बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।**अब सवाल यह है कि क्या संबंधित विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? आखिर खेरला नहर पुल पर चेतावनी बोर्ड और सुरक्षा संकेतक कब लगाए जाएंगे?**ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द चेतावनी बोर्ड एवं आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में किसी की जान खतरे में न पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here