बालाघाट, दोस्त को वीडियो कॉल पर कहा- अब जीना नहीं चाहता… देखते ही देखते फंदे पर झूल गया 21 वर्षीय युवक… बाईक चोरी की बदनामी का

कोतवाली थाना अंतर्गत जाकपुर घाट के घने जंगल में 21 वर्षीय युवक अरुण पिता बलदेव ठाकरे का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला… मृतक ग्राम भटलाई का निवासी था और बालाघाट के सरदार पटेल कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था… चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले अपने बचपन के दोस्त और एक महिला मित्र को वीडियो कॉल कर इसकी जानकारी दी थी… जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अरुण ने अपने बचपन के दोस्त कपिल को वीडियो कॉल किया… कपिल ने उसे लगातार रोकने और समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और वीडियो कॉल के दौरान ही उसने अपनी जान दे दी… बताया जा रहा है कि उसने एक महिला मित्र को भी फोन कर आत्महत्या की बात कही थी…मृतक के दोस्त कपिल ने एक पुराने बाइक विवाद का जिक्र किया है… कपिल के अनुसार, 16 नवंबर की रात उसके घर से बाइक गायब हुई थी, जिसे बाद में अरुण के ले जाने और उससे छोटा एक्सीडेंट होने की बात सामने आई… पूछताछ के बाद अरुण ने बाइक ले जाने की बात स्वीकार की और क्षतिग्रस्त बाइक गैराज में रखी गई…. कपिल के परिजनों ने अरुण के परिवार को सूचित कर बाइक वापस मांगी थी, जिसके बाद से अरुण के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कही जा रही है… हालांकि, आत्महत्या का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है…घटना की सूचना मिलने पर छोटे भाई आयुष ठाकरे समेत परिजन मौके पर पहुंचे, जिन्हें भी इस कदम की वजह की जानकारी नहीं थी…कोतवाली पुलिस ने लोकेशन के आधार पर जंगल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है…बाइट 01– मृतक का दोस्तबाइट 02– उमेश ठाकरे (ए एस आई)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here