शाजापुर: नेशनल हाईवे 52 पर दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर

शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर गोल्वा के समीप सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया यहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी सूचना पर पहुंची 112 की टीम ने घायल युवक को तत्काल शाजापुर जिला चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया युवक की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए शाजापुर से इंदौर रेफर कर दिया।घायल युवक की पहचान निखिल, उम्र 19 वर्ष, निवासी छावनी, के रुप मे हुवी है पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here