छतरपुर/ पठानकोट पंजाब/ एक धार्मिक आयोजन के मंच से संबोधित करते हुए बागेश्वर धाम के कथावाचक ने योगगुरु स्वामी रामदेव की कथित टिप्पणी पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वे संतों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते क्योंकि वे उन्हें बड़ा, वरिष्ठ और अभिभावक मानते हैं।उन्होंने उल्लेख किया कि चार दिन पहले स्वामी रामदेव ने मंच से उनकी प्रशंसा की थी और उसके बाद उन्होंने कोई टिप्पणी की, लेकिन उनके लिए निंदा और स्तुति दोनों समान हैं।
उन्होंने कहा कि वे संतों के प्रति किसी भी तरह की अवहेलना का भाव नहीं रख सकते और दोनों स्थितियों में सहज व समभाव बनाए रखना चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि स्वामी जी ने उनका नाम नहीं लिया और जो भी कहा, वह उनके लिए आशीर्वाद स्वरूप है। साथ ही, उन्होंने लोगों से अपील की कि इस विषय को तूल न दें और यहीं समाप्त करें। अंत में श्रोताओं को धैर्य रखने, भगवान महादेव के विषपान का उदाहरण देते हुए लोगों की बातों को सहकर आगे बढ़ने तथा ‘टेंशन’ के बजाय ‘अटेंशन’ में जीने का संदेश दिया।


