- बांकीमाेंगरा क्षेत्र के शुक्ला खार के पास देर रात हुआ हादसा, 3 गंभीर रूप से घायल
- घायलों को कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, मृतकों की पहचान नहीं
Dainik Bhaskar
Feb 24, 2020, 11:08 AM IST
कोरबा. बांकीमोंगरा क्षेत्र के शुक्ला खार के पास रविवार देर रात तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें कटघाेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायलों और मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मृतक बांकीमोंगरा के ही रहने वाले थे।
Source link

