छतरपुर के जैन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित कोडीन सिरप बेचने का आरोप, ड्रग इंस्पेक्टर को कार्रवाई के निर्देश

छतरपुर। शहर के परवरी मोहल्ला स्थित जैन मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की खुलेआम बिक्री किए जाने के वीडियो सामने आए हैं। आरोप है कि इस सिरप का इस्तेमाल युवा और बच्चे नशे के रूप में कर रहे हैं, जिससे कम उम्र के लोगों में नशे की लत बढ़ने का खतरा बना हुआ है। मामले को लेकर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। इस संबंध में सामने आए वीडियो में ड्रग विभाग के अधिकारी ने बताया कि छतरपुर में पदस्थ पूर्व ड्रग इंस्पेक्टर का पदोन्नति के बाद स्थानांतरण हो चुका है। फिलहाल टीकमगढ़ और निवाड़ी के ड्रग इंस्पेक्टर को छतरपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जो सप्ताह में तीन दिन यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।CMHO आर पी गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि मेडिकल स्टोर पर नारकोटिक दवाओं और प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित ड्रग इंस्पेक्टर को गोपनीय तरीके से निरीक्षण करने और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएंगे। जैन मेडिकल स्टोर सहित अन्य स्थानों से मिली जानकारी के आधार पर ड्रग इंस्पेक्टर को लिखित पत्र जारी कर आगे की कार्रवाई के लिए कहा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here