छतरपुर के डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग, 20 से 25 लाख का नुकसान;दमकल का इंतजार करते रहे लोग, खुद आग बुझाने में जुटे स्थानीय निवासी

छतरपुर। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बजाज एजेंसी के पीछे स्थित एक डेंटिंग-पेंटिंग गैरेज में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी विकराल थी कि गैरेज में खड़े कई वाहन इसकी चपेट में आ गए और जलकर खाक हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक आगजनी में करीब 20 से 25 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गैरेज अफजल/अफसर का बताया जा रहा है। आग लगने के करीब एक घंटे बाद तक नगर पालिका का दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। दमकल के इंतजार के बीच स्थानीय लोग अपनी जान जोखिम में डालकर आग बुझाने में जुटे रहे। लोगों ने पानी के टैंकर, बाल्टियों और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग की चपेट में आने से एक पिकअप, एक स्कूटी सहित अन्य वाहन जल गए। आग से गैरेज में रखा अन्य सामान भी प्रभावित हुआ है। स्थानीय निवासी रईस खान ने दमकल वाहन के समय पर नहीं पहुंचने को लेकर नाराजगी जताई।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। नुकसान का वास्तविक आकलन किया जाना बाकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here