इजरायल में नई सरकार के गठन को लेकर जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म होने के संकेत मिल रहे हैं। बेंजामिन नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और गादी आइजेनकॉट की यशर पार्टी के बीच मिलीजुली (यूनिटी) सरकार बनाने को लेकर सहमति बनने की उम्मीद जताई जा रही है।दोनों पार्टियां चुनाव में सबसे बड़े दलों के रूप में उभरी थीं और एक-दूसरे की प्रमुख राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी भी थीं। सरकार गठन में सबसे बड़ा पेंच प्रधानमंत्री पद को लेकर फंसा हुआ था। दोनों नेता पहले दो साल तक प्रधानमंत्री रहने की मांग कर रहे थे।हालांकि, अब खबर है कि बेंजामिन नेतन्याहू प्रधानमंत्री पद को लेकर अपनी दावेदारी से पीछे हटने को तैयार हो गए हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच सत्ता साझा करने का रास्ता खुल सकता है।यदि दोनों पार्टियों के बीच अंतिम सहमति बनती है, तो इजरायल में नई यूनिटी सरकार का गठन संभव हो सकता है।


