सांची में दो दिवसीय महाबोधि उत्सव का शुभारंभ, बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश के हुए दर्शन

सांची : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि उत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर चैत्य गिरी बिहार मंदिर से भगवान गौतम बुद्ध के परम शिष्य महामोदगल्यायन और शारिपुत्र के पवित्र अस्थि कलश को प्रशासन और महाबोधि सोसाइटी ऑफ श्रीलंका के पदाधिकारियों की मौजूदगी में तहखाने से बाहर निकाला गया।अस्थि कलश को बाहर लाने के बाद विधिवत विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात उन्हें देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया।

अस्थि कलश की इस विशेष पूजा-अर्चना के दौरान मध्य प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल साँची विधायक प्रभुराम चौधरी भी शामिल हुए और उन्होंने पवित्र अवशेषों के दर्शन किए।इससे पूर्व, पूजा-अर्चना शुरू होने से पहले थाईलैंड, वियतनाम और श्रीलंका से आए बौद्ध श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दो दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव को लेकर सांची में बौद्ध अनुयायियों और पर्यटकों के बीच विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here