नर्मदापुरम के बाजार में कपड़े की दुकान में भीषण आग, 25 से 30 लाख का सामान जलकर खाक

नर्मदापुरम- शहर के बाजार क्षेत्र में देर रात एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बाजार बंद होने के बाद लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान से उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखा कपड़ों का स्टॉक और अन्य सामान उसकी चपेट में आ गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत शुरू की।

बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आई कपड़े की दुकान का नाम प्रकाश रेडीमेड है। आग लगने का वास्तविक कारण फिलहाल अज्ञात है, हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। इस भीषण अग्निकांड में दुकान का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here