चंबल नदी में मिले दो मृत घड़ियाल, वन विभाग में मचा हड़कंप; मौत की वजह तलाशने में जुटी टीम

अंबाह। मुरैना जिले में चंबल नदी के उसैद घाट के पास खुड़ो-बीजला क्षेत्र में दो घड़ियाल मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों मृत घड़ियालों के संबंध में जानकारी जुटाई। फिलहाल घड़ियालों की मौत किन कारणों से हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम और अन्य परीक्षण के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद चंबल नदी क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here