CM Kejriwal appeals to LG and Amit Shah to restore law and orde over CAA violence in Delhi – CAA को लेकर दिल्ली में हुई हिंसा पर CM केजरीवाल ने LG और अमित शाह से की कानून व्यवस्था सुधारने की अपील

नई दिल्ली:

दिल्ली में नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. जाफराबाद और मौजपुर में रविवार रात जमकर हंगामा देखने को मिला तो वहीं सोमवार को भी झड़पें और आगजनी से दिल्ली दहल उठी. सोमवार दोपहर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में नागरिकता कानून के विरोधी और समर्थक आमने सामने आ गए. हिंसक घटनाओं पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चिंता जताई है.

टिप्पणियां

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि दिल्ली के कई इलाकों से शांति व्यवस्था और सद्भाव बिगड़ने की जानकारी सामने आ रही है जोकि दुखद है. मैं माननीय उपराज्यपाल और माननीय केंद्रीय गृहमंत्री से अपील करता हूं कि वह दिल्ली की कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए तुरंत कदम उठाएं.  




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here