डॉक्टर अंबेडकर समिति ने दिया मंडलायुक्त को ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष के पति पर पार्क की जमीन पर कब्जा करने का आरोप। – Bundelkhand News


झाँसी में डॉक्टर अंबेडकर समिति तालबेहट के दर्जनों लोगों ने कमिश्नरी में धरना देकर प्रदर्शन किया। समिति के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में अवगत कराया कि 25 अप्रैल 1993 को तत्कालीन उप जिलाधिकारी ने नगर पंचायत की जमीन शहर के बीचों-बीच डॉक्टर अंबेडकर पार्क के लिए आवंटित की थी। इस जमीन पर पार्क का निर्माण किया गया और यहां पर समिति द्वारा डॉक्टर अंबेडकर की पुण्यतिथि, जयंती सहित अन्य महापुरुषों से संबंधित कार्यक्रम किए जाते रहे। वर्ष 2012 में नगर पंचायत अध्यक्ष के पति ने समाजवादी पार्टी की सरकार में रहते कागजों को खुर्द बुर्द कर 50 डिसमिल जमीन नगर पंचायत के नाम आवंटित करा दी और उस पर नया भवन बना दिया गया। यह भवन भी नक्शे के विपरीत बनाया गया। आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष के पति प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं और अब उन्होंने कार्यालय के पश्चिमी दिशा में तोड़कर गेट बनाकर उसमें तारबारी कर ली। साथ ही एक गेट बना लिया और नहर पंचायत की आड़ में करोड़ों की शहर के बीचो बीच की पार्क की जमीन पर कब्जा कर लिया। प्रार्थना पत्र में नगर पंचायत अध्यक्ष के कब्जे से जमीन मुक्त कराने तथा कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here