In Chhattisgarh Congress youth leader beated toll plaza workers – छत्तीसगढ़ में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस युवा नेता ने टोल प्लाजा में की मारपीट

खास बातें

  1. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस युवा नेता ने टोल प्लाजा में की मारपीट
  2. टोल कर्मियों ने बैरियर खोलने में देरी की इसलिए की मारपीट
  3. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई

रायपुर :

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस के युवा नेता ने टोल प्लाजा में मारपीट की. टोलकर्मियों का कसूर सिर्फ इतना था कि नेताजी के काफिले के लिये टोल के बैरियर खुलने में देरी हो गई. मामला बस्तर थानाक्षेत्र के बढ़ईगुड़ा टोल प्लाजा का है, मारपीट की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. यूथ कांग्रेस से जुड़े इस नेता का नाम सौरभ आचार्य बताया जा रहा है जो कोंडागांव का रहने वाला है. मारपीट की घटना के वक़्त सौरभ आचार्य के साथ फॉलो वाहन और गनमैन भी मौजूद थे.

टिप्पणियां

इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारी जब बस्तर थाने पहुंचे तो सीसीटीवी की तस्वीरें मिलने के बावजूद उनका आरोप है कि पुलिस आरोपी को नामजद करने के बजाए अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करने की बात कह रही है. जगदलपुर से लेकर रायपुर तक 300 किमी की सड़क में पहला टोल घाटलोहंगा, दूसरा मसोरा और तीसरा टोल प्लाजा जगतरा में बनाया गया है.

 (जगदलपुर से विकास के इनपुट के साथ)




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here