anita dongre criticized for ivanka dress: इवांका ट्रंप ने पहनी शेरवानी, भारतीय फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे पर भड़के लोग – famous indian fashion designer anita dongre gets criticized for designing dress for ivanka trump

भारत दौरे पर मेलेनिया और इवांका ट्रंप अपने आउटफिट में इंडियन टच ऐड करने की कोशिश कर रही हैं। इवांका ने मंगलवार को अनिता डोंगरे की डिजाइन की शेरवानी पहनी थी। लेकिन इसका फोटो शेयर कर देना अनिता को लोगों के गुस्से का शिकार बना रहा है।

Published By Akshara Upadhyay | नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated:

NBT

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इन दिनों भारत दौरे पर हैं। इस दौरान उनकी बेटी इवांका और पत्नी मेलेनिया ट्रंप अपने कपड़ों में इंडियन टच को शामिल करते नजर आ रही हैं। इवांका ने मंगलवार को शेरवानी ड्रेस पहनी, जो फेमस भारतीय फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे ने डिजाइन की थी। इस ड्रेस में वह काफी अच्छी लग रही थीं।

इस सुरूही शेरवानी को प्योर सिल्क से बनाया गया है। वहीं इसकी सिलाई पश्चिम बंगाल में हाथों से की गई है। इस शेरवानी का स्टाइल स्टेटमेंट बढ़ाने वाले फ्रंट बटन्स पर अनिता डोंगरे के ब्रैंड का सिग्रनेचर एलिफेंट लोगो भी बना हुआ है। डिजाइनर की वेबसाइट पर इस ड्रेस की कॉस्ट 82,400 रुपये बताई गई है। इवांका द्वारा इस ड्रेस को पहनने के बाद तस्वीर को अनिता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

लोग कर रहे आलोचना

अनिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेरवानी पहनी इवांका की तस्वीर शेयर कि तो कई लोगों ने उन पर गुस्सा निकालना शुरू कर दिया। यूजर्स ने अनिता डोंगरे के इंस्टाग्राम पर कॉमेंट करते हुए कहा कि उन्हें इवांका के लिए ड्रेस डिजाइन नहीं करनी चाहिए थी।

वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की निराशा है कि जो ब्रैंड डाइवर्सिटी को सेलिब्रेट करता है वही इस विचारधारा के उलट काम करने वालों के लिए कपड़े बना रहा है। इतना ही नहीं कई यूजर्स ने यह भी लिखा कि वे इस इंसिडेंट के कारण उन्हें अनफॉलो कर रहे हैं।

NBT

डिजाइनर पर नाराज हुए लोग

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की कुछ नीतियों के कारण उनकी लगातार आलोचना हो रही है। इसी कारण सोशल मीडिया पर उनकी भारत यात्रा का भी विरोध देखा गया। चूंकि इवांका यूएस प्रेसिडेंट की बेटी और उनकी सीनियर अडवाइजर भी हैं, इसलिए लोग उनकी भी आलोचना कर रहे हैं।

भारत आते ही डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी ने अपने कपड़ों को यूं दिया भारतीय लुक

  • भारत आते ही डॉनल्ड ट्रंप की पत्नी ने अपने कपड़ों को यूं दिया भारतीय लुक

    अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलेनिया भारत पहुंच चुके हैं। इस दौरान जहां ट्रंप क्लासिक ब्लू सूट में नजर आए तो वहीं मेलेनिया ने अपने वेस्टर्न कपड़ों में भारतीय टच को जोड़ने की कोशिश की।

  • वाइट जंपसूट में दिखीं मेलेनिया

    मेलेनिया जब प्लेन से उतरीं तो वह वाइट कलर का वाइड लेग जंपसपूट पहनी हुई दिखीं।

  • चाइना कॉलर जंपसूट

    इस फुल स्लीव्स जंपसूट में चाइना कॉलर और फ्रंट प्लीट्स डिजाइन था। वहीं जिप बैक में थी।

  • वेस्ट पर बांधा खास बेल्ट

    मेलेनिया ने अपने जंपसूट पर कॉन्ट्रास्टिंग इफेक्ट और उसमें भारतीय तड़का ऐड करने के लिए सिल्क बेल्ट बांधा हुआ था।

  • सिल्क बेल्ट पर था गोल्डन थ्रेड वर्क

    इस ग्रीन बेल्ट पर गोल्डन थ्रेड वर्क किया गया था, जो वाइट जंपसूट पर बेहद सुंदर लग रहा था।

  • पहनाया गया अंगवस्त्र

    वैसे अहमदाबाद स्थिति गांधी आश्रम में जब मिस्टर ऐंड मिसेस ट्रंप पहुंचे तो उनका स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भी पहनाया गया। इसने डॉनल्ट ट्रंप के वेस्टर्न लुक में भी देसी टच आ गया।

  • वाइट कुर्ता पजामा पहने दिखे मोदी

    वहीं पीएम नरेंद्र मोदी अपने चिरपरिचित लुक में नजर आए। उन्होंने वाइट कुर्ता पजामा और उसके ऊपर जैकेट पहनी हुई थी। (फोटो साभार: AFP)

Web Title famous indian fashion designer anita dongre gets criticized for designing dress for ivanka trump(News in Hindi from Navbharat Times , TIL Network)

रेकमेंडेड खबरें


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here