Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news naam vice president said talent is not obedient of age | नपं उपाध्यक्ष बोले- प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती


वार्षिकोत्सव में कार्यक्रम पेश करते इंग्लिश मीडियम स्कूल के छात्र।

पलारी| प्रतिभा कभी उम्र की मोहताज नहीं होती। जिसमें प्रतिभा होती है, वह निखर जाता है, उसके लिए कभी उम्र बाधा नहीं बनती। उक्त बातें नगर के इंग्लिश मीडियम स्कूल जीवन ज्योति में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष नरसिंह सोनू निर्मलकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने कहा कि स्कूली जीवन जिंदगी का सबसे सुनहरा मौका होता है और यहां के बच्चे तो अभी बहुत छोटे हैं फिर भी इनकी प्रतिभा इनके उम्र और अनुभव से ज्यादा है। जो बच्चों ने आज सुंदर प्रस्तुति दी, वे निश्चित ही स्कूल के गुरुजनों और पालक की मेहनत है, जिन्होंने अपने बच्चों को सपोर्ट किया। ये नन्हे बच्चे पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधि में भी आगे रहे, जिन्हें स्कूल प्रबंधन ने बहुत ही सुंदर ढंग से तैयार किया।

कार्यक्रम में पार्षद ताजेंद्र कन्नौजे, टुकेश्वरी वर्मा, सुभाष वर्मा, पुष्पा बंजारे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। स्कूल प्रबंधन की तरफ से संचालक डॉ. राय रेव एम मत्ताई ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक और गणमान्य लोग मौजूद थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here