Amitabh Bachchan Revealed An Incident On Promotional Event Of Film Badla A Fan Called Him Salman Khan | जब अमिताभ को एक फैन ने समझ लिया सलमान, जानिए फिर क्या हुआ?

जब अमिताभ को एक फैन ने समझ लिया सलमान, जानिए फिर क्या हुआ?



अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ‘बदला’ में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वो एक वकील की भूमिका में नजर आएंगे. इन दिनों वो इसके प्रमोशनल इवेंट में बिजी हैं. हाल ही में शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन प्रमोशन के दौरान बातचीत करते हुए नजर आए. इस बातचीत में दोनों ने अपने करियर की कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.

अमिताभ को फैन ने समझा सलमान

‘बदला’ के प्रमोशन के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक वाकिया सुनाया कि जब एक फैन ने उन्हें सलमान खान समझ लिया था. बिग बी ने शाहरुख को बताया कि एक बार एक फैन ने उन्हें सलमान खान समझ लिया था. उसने अपनी कार से उन्हें आवाज दी, ‘हे सलमान, हाउ आर यू डूइंग?’ शाहरुख ने पूछा कि फिर उन्होंने क्या कहा तो अमिताभ ने बताया कि उन्होंने बस फैन की तरफ हाथ हिला दिया. कुछ दिन पहले अमिताभ ने इस बारे में ट्वीट भी किया था.

8 मार्च को होगी फिल्म रिलीज

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘बदला’ 8 मार्च को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में अमिताभ के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी. इस फिल्म का डायरेक्शन शूजित सरकार ने किया है. आपको बता दें कि, तापसी और अमिताभ दोबारा एक साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं. इससे पहले दोनों को ‘पिंक’ में साथ देखा गया था.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here