Chhattisgarh News In Hindi : Janjgir UP Gram Panchayat Chunav: Men Kills Villager After His Bhabhi Defeat In Election | भाभी उपसरपंच का चुनाव हारी, गुस्से में आए युवक ने जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक की हत्या कर दी

  • अकलतरा के गांव साजापाली के पास युवक की हत्या की गई
  • चुनाव-प्रचार के दौरान भी आरोपी का युवक से विवाद हुआ था

Dainik Bhaskar

Feb 26, 2020, 02:15 PM IST

जांजगीर. यहां अकलतरा इलाके के साजापाली गांव में भाभी के उपसरपंच पद का चुनाव हारने से गुस्सा में आए देवर ने एक युवक की हत्या कर दी। बुधवार की रात इस घटना के बाद आरोपी ने खुद को थाने में जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। गांव में तनाव के हालात हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बताया गया कि आरोपी आतिश भारद्वाज की भाभी उपसरपंच का चुनाव लड़ रही थी। वह चुनाव जीत नहीं पाई। चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी के समर्थक किशोर उपाध्याय और आरोपी के बीच विवाद हुआ। आरोपी ने भाभी की हार का कारण किशोर को माना और हत्या की योजना बनाकर उसे मार डाला। आरोपी ने टंगिया से किशोर के गले और सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।

एक हफ्ते पहले शराब पीने वक्त विवाद हुआ था

आरोपी ने बताया कि करीब एक हफ्ते पहले गांव में ही वह अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहां से किशोर उपाध्याय गुजरा, तब भी हम दोनों के बीच उपसरपंच चुनाव को लेकर बहस हुई थी। किशोर ने मेरे साथ गाली-गलौज की। चुनाव में उसने हमारे प्रतिद्वंदी का समर्थन किया, इससे मुझे और गुस्सा आया।

बाइक से गांव लौट रहा था युवक, आरोपी ने हमला कर दिया

घटना के प्रत्यक्षदर्शी भागवत प्रसाद रत्नाकर ने बताया कि वह किशोर उपाध्याय को साथ लेकर पास के गांव कापन गया था। वहां से लौटते वक्त हमारी बाइक स्कूल के पास चौक में पहुंची, तभी आरोपी युवक आतिश भारद्वाज दौड़ते हुए पहुंचा और वाहन चला रहे किशोर पर हमला कर दिया। ग्राम साजापाली में 24 फरवरी को उपसरपंच चुनाव के लिए मतदान हुआ था। उपसरपंच पद के प्रफुल्ल कौशिक और आरोपी की भाभी मधुलता भारद्वाज प्रत्याशी थे।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here