Delhi Violence: मौजपुर की गलियों में उतरे NSA डोभाल, हालात का लिया जायजा – Delhi violence nsa ajit doval jafrabad maujpur seelampur national security advisor

  • हिंसा प्रभावित इलाकों का अजीत डोभाल ने किया दौरा
  • सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस भी पहुंचे डोभाल

देश की राजधानी दिल्ली हिंसा की आग में झुलस रही है. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर शुरू हुई हिंसा ने दिल्ली में विक्राल रूप धारण कर लिया है. इस हिंसा में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को हिंसा रोकने की जिम्मेदारी दी गई. जिसके बाद डोभाल एक बार फिर से नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस पहुंचे.

यह भी पढ़ें: Delhi Violence: PM मोदी को हालात का ब्यौरा देंगे NSA डोभाल, पुलिस को फ्री हैंड

अजीत डोभाल ने आज सीलमपुर इलाके में डीसीपी ऑफिस जाने के बाद डोभाल फिर हिंसाग्रस्त इलाकों का दौरा किया. आज डोभाल ने मौजपुर और जाफराबाद का दौरा किया. वहीं इससे पहले भी जाफराबाद, सीलमपुर समेत नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के कई इलाकों का डोभाल दौरा कर चुके हैं.

वहीं आज हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद एनएसए अजीत डोभाल ने कहा है कि पुलिस मुस्तैदी से काम कर रही है. उन्होंने कहा, ‘स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है. लोग संतुष्ट हैं. मुझे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर भरोसा है. पुलिस अपना काम कर रही है.’

सूत्रों के मुताबिक एनएसए अजीत डोभाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कैबिनेट को हालात का ब्यौरा देंगे. वहीं एनएसए ने साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को फ्री हैंड दिया गया है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली हिंसा: कर्फ्यू के बीच NSA डोभाल ने लिया हिंसाग्रस्त इलाकों का जायजा, CP से भी मीटिंग

इससे पहले भी अजीत डोभाल रात को सीलमपुर गए थे. अजीत डोभाल ने सीलमपुर इलाके में मौजूदा हालात के बारे में पुलिस से जानकारी हासिल की थी. पुलिस अधिकारियों के साथ इस मुलाकात में डोभाल ने हालात का जायजा लिया. बैठक में उनके साथ पुलिस कमिश्नर, संयुक्त सीपी, डीसीपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here