Chhattisgarh News In Hindi : Raipur Sex Racket; Raipur Women Parshad Running Sex Racket in Raipur, broker and 3 Girls arrested By Chhattisgarh Police | पार्षद का चुनाव लड़ चुकी महिला चला रही थी अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट, 3 लड़कियों समेत 7 गिरफ्तार

  • राजेंद्र नगर क्षेत्र में प्रेम पार्क सोसायटी स्थित फ्लैट में पुलिस ने देर रात मारा छापा
  • महिला पहले भी पीटा में हो चुकी है गिरफ्तार, एक माह से चल रहा था देह व्यापार

Dainik Bhaskar

Feb 26, 2020, 11:31 AM IST

रायपुर. यहां पुलिस ने मंगलवार देर रात अंतरराज्यीय सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से पुलिस ने महिला दलाल व 3 लड़कियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया। महिला दलाल पूरे रैकेट का संचालन कर रही थी। वह पूर्व में पार्षद का चुनाव भी लड़ चुकी है। इससे पहले भी पुलिस ने महिला दलाल को पीटा के तहत गिरफ्तार किया था। मामला राजेंद्र नगर क्षेत्र स्थित प्रेम पार्क सोसायटी का है। 

पुलिस को सूचना मिली कि महावीर नगर के प्रेम पार्क सोसायटी स्थित फ्लैट नंबर 101 में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सीएसपी पुरानी बस्ती के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार देर रात करीब 12.30 बजे फ्लैट में छापा मारा। मौके से पुलिस ने महिला दलाल सरस्वती मानिकपुरी, मध्यप्रदेश की रेखा पनिका, बिलासपुर की सोनम बघेल और रायपुर की सना परवीन के साथ तीन ग्राहक अशोक दास, मो. रजा अंसारी और मो. तैयब को गिरफ्तार किया है। 

बताया जा रहा है कि कोरबा निवासी सरस्वती मानिकपुरी ने एक माह पहले ही फ्लैट किराए पर लिया था। तभी से वह देह व्यापार का संचालन कर रही थी। महिला दलाल पिछले दिनों हुए कोरबा नगरनिगम चुनाव में बुधवारी बाजार वार्ड 21 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ चुकी है, लेकिन वो हार गई थी। पहले भी महिला दलाल को कोरबा पुलिस पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चुकी है। फिलहाल राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने सभी पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here