Delhi Violence: Peace in areas in North East Delhi, 27 dead, PM Modis appeal, 10 Points – नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसाग्रस्त कुछ इलाकों में शांति, 27 की मौत, PM मोदी की अपील- जानें 10 बड़ी बातें

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसाग्रस्त कुछ इलाकों में शांति, 27 की मौत, PM मोदी की अपील- जानें 10 बड़ी बातें

उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसाग्रस्त कुछ इलाकों में शांति

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व क्षेत्र में दो दिन की सांप्रदायिक हिंसा में 27 लोगों की मौत हो गयी है और बुधवार को शांति रही लेकिन कुछ स्थानों पर दुकानों में आग लगा दी गयी और गुप्तचर ब्यूरो के एक कर्मचारी का शव नाले से बरामद किया गया. पुलिस ने फ्लैग मार्च किया और सोमवार की रात से भड़की हिंसा पर लगाम लगाने के लिए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्व क्षेत्र में सुरक्षा बल चारों ओर फैल गए. दिल्ली में हिंसा की घटनाओं के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाये रखने की अपील की. प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की है. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि जल्दी शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल हो.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here