The Kapil Sharma Show Becomes Number 1 Show In Barc Trp Ratings While Sunil Grover Show Kanpur Wale Khuranas Is Not In Top 20 Also | कपिल शर्मा के शो आने से सुनील ग्रोवर को हुआ खतरा, TOP 20 में भी नहीं मिली जगह

कपिल शर्मा के शो आने से सुनील ग्रोवर को हुआ खतरा, TOP 20 में भी नहीं मिली जगह



कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के फैंस लम्बे वक्त से उनके टीवी पर वापसी का इंतजार कर रहे थे जो आखिरकार खत्म हो ही गया. सोनी टीवी पर धमाकेदार अंदाज में कपिल अपने पॉपुलर कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के नए सीजन के साथ एक बार फिर सभी के दुख दर्द और तनाव को दूर करते हुए हंसाने और गुदगुदाने आ चुके हैं जिसे फैंस का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिल रहा है. शो आते ही टीवी का नंबर 1 शो बन गया है.


शो के पहले हफ्ते में फिल्म सिम्बा की टीम गेस्ट बनकर आई. इसके बाद कपिल और उनकी टीम के साथ रणवीर, सारा और रोहित शेट्टी ने जमकर मस्ती की जिसे भारतीय दर्शकों ने खूब पसंद किया. द कपिल शर्मा शो के पहले एपिसोड को 3.4 TRP मिली और वीकेंड में शो की TRP 3.2 रही जिससे ये शो नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हो गया. जबकि सुनील ग्रोवर के शो ‘कानपूर वाले खुरानाज’ को सिर्फ 0.9 TRP ही मिली जिसके बाद शो को TOP 20 में भी जगह नहीं मिली.

कपिल को सेलेब्स लेकर उनकी टीम के मेंबर्स हर कोई इस कामयाबी के लिए सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी हैं.

साफ है कि TRP की जंग में कपिल ने सुनील को परास्त कर दिया है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here