मंत्री श्री हर्ष यादव द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण 


मंत्री श्री हर्ष यादव द्वारा निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण 


 


भोपाल : बुधवार, फरवरी 26, 2020, 20:28 IST

नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री हर्ष यादव ने सागर जिले के  देवरी नगर में निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में निर्माणाधीन आवासीय भवन, झुनकू पुल से सीविल कोर्ट तक निर्माणाधीन सीसी सड़क और बस स्टेंड मार्ग का निरीक्षण किया। श्री यादव ने निर्माण कार्य में उपयोग किये जा रहे मटेरियल की स्वयं जांच की। उन्होंने ठेकेदार एवं अधिकारियों को कहा  कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़कों और भवनों के उच्च-स्तरीय निर्माण हो, अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here