John Abraham Film Romeo Akbar Walter Will Be Release On 4th April Suchitra Krishnmoorti Robbie Grewal Directed | RAW: दल गई फिल्म की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

RAW: दल गई फिल्म की रिलीज डेट, अब इस दिन आएगी सिनेमाघरों में



अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों एक से बढ़कर एक फिल्में कर रहे हैं. वो इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉ’ के प्रमोशन में जमकर लगे हुए हैं. साथ ही फिल्म से एक से बढ़कर एक वीडियोज भी रिलीज किए जा रहे हैं. इस फिल्म से जुड़ी हुई एक और जानकारी सामने आ रही है, जो बेहद खास है.

बदल गई है फिल्म की रिलीज डेट

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉ’ पहले 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब आखिरी समय में फिल्म निर्माता इसकी रिलीज की तारीख बदलने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल, 17 अप्रैल को करण जौहर अपने बैनर की फिल्म ‘कलंक’ को रिलीज करने वाले हैं. ऐसे में अगर ‘रॉ’, ‘कलंक’ से केवल एक हफ्ते पहले रिलीज होती है, तो इसकी कमाई पर खासा असर पड़ेगा, जिसकी वजह से निर्माताओं ने इसे 4 अप्रैल को ही रिलीज करने का फैसला किया है. सिनेब्लिट्ज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ‘रॉ’ के निर्माता नहीं चाहते हैं कि फिल्म की कमाई किसी भी वजह से प्रभावित हो.

असली जासूस की कहानी से है प्रेरित

आपको बता दें कि, जॉन अब्राहम की फिल्म ‘रॉ’ एक असल जासूस की कहानी से प्रेरित है, जिसने अपने देश की सेवा के लिए जान की बाजी लगा दी लेकिन उसे बहुत ही कम लोग जानते हैं. इस फिल्म का डायरेक्शन रॉबी ग्रेवाल ने किया है. इस फिल्म में जॉन के अलावा सुचित्रा कृष्णमूर्ति, जैकी श्रॉफ और सिकंदर खेर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here