Meghna Gulzaar Shared An Emotional Post On Social Media Website Twitter Chhapaak Shooting | मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण के लिए सोशल मीडिया पर लिखा एक इमोशनल पोस्ट

मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण के लिए सोशल मीडिया पर लिखा एक इमोशनल पोस्ट



दीपिका पादुकोण जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म ‘छपाक’ की शूटिंग करने वाली हैं. दीपिका के इस फिल्म का हिस्सा बनन क बाद मेघना गुलजार काफी खुश हैं. मेघना ने हाल ही में दीपिका के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और बताया है कि उन्हें ये उम्मीद ही नहीं थी कि वो इस फिल्म के लिए हामी भरेंगी लेकिन जो हुआ उसने उनका दिल जीत लिया.

मेघना ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मेघना गुलजार ने दीपिका पादुकोण के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है, जिसे उन्होंने दीपिका के वेबसाइट पर भी शेयर किया है. अपने नोट में मेघना ने बताया है कि दीपिका से जब उन्होंने मिलने के लिए कहा वो पल उनके लिए बेहद खास था. उन्होंने लिखा कि, ‘दीपिका से मिलना नसीब की बात थी. उनसे मुलाकात से पहले मेरे मन में कई तरह के ख्याल चल रहे थे कि शायद मैं उनके लिए जिस तरह की फिल्म का ऑफर लेकर जा रही हूं, उसे वो करने को तैयार न हों. और वो तैयार नहीं थीं. लगातार तीन इंटेंस फिल्में करने के बाद वो अब लाइटर मूड की फिल्में करना चाहती थीं. लेकिन मेरे पास उनके लिए लाइट और रोमांटिक स्क्रिप्ट नहीं थी. मेरी फिल्म की कहानी तो ऐसी महिला की थी जिसने जीवन में आई चुनौती को अपनी ताकत और हिम्मत से मात दी थी.’

दीपिका हैं इस किरदार के लिए एकदम फिट

मेघना ने आगे बताया कि, ‘दीपिका इस किरदार के लिए मुझे परफेक्ट लगीं. स्क्रिप्ट सुनने के बाद दीपिका ने पल भर में ही फिल्म, किरदार और मुझे स्वीकार लिया. उन्होंने मजाक में कहा कि वो इस किरदार को इसलिए करने के लिए तैयार हुईं क्योंकि उन्हें एक सीन में लाल मिर्च और नमक के साथ कैरी खाने का मौका मिलेगा.’




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here