Chhattisgarh News In Hindi : Tilda News – chhattisgarh news women should be protected or else they will have to suffer like bhishma | महिलाओं की रक्षा करनी चाहिए नहीं तो भीष्म की तरह कष्ट झेलना पड़ेगा


अंचल के ग्राम मुड़पार में एक दिवसीय देवी जसगीत प्रतियोगिता का आयोजन रामायण चौक में गरीब समिति युवा संगठन एवं समस्त ग्रामवासी के सहयोग से किया गया। इसमें अंचल की कई जसगीत मंडली ने भाग लिया। उपस्थित अतिथियों ने माता की पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं स्व सोनचंद वर्मा स्मृति फाउंडेशन के संयोजक टंक राम वर्मा ने कहा कि जब जब संसार में अधर्म बढ़ा है, तब-तब भगवान ने अधर्म को समाप्त कर धर्म की स्थापना के लिए कई रूपों में इस धरती पर आएं। मां दुर्गा भी महिषासुर के आतंक से मुक्त करने के लिए इस धरती पर अवतरित हुईं। हम सबको मिलकर नारी शक्ति की रक्षा करनी चाहिए। मातृ शक्ति के साथ यदि कोई अत्याचार या क्रूरता हो तो उसकी रक्षा करना चाहिए, नहीं तो पितामह भीष्म की तरह कष्ट झेलना पड़ेगा।

कार्यक्रम को जनपद सदस्य प्रतिनिधि रमेश वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि हथबंध संजय वर्मा, सरपंच हेमचंद चुर्वेदी, उपसरपंच योगेश साहू, पूर्व सरपंच मनोज तिवारी, नगर पालिका तिल्दा पार्षद मनोज निषाद अौर उप सरपंच संकरी छत्रपाल बघेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक ईनू राम वर्मा, भोजराम वर्मा, भोजराम साहू, अमर सिंह साहू, कन्हैया वर्मा, तिहारु साहू, लेखचंद साहू, बाबूलाल साहू, रिखी सेन, हिरा राम साहू, तुलसा वर्मा, सत्यवती साहू, पुष्पा ध्रुव सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।

सुहेला. मुड़पार में कार्यक्रम को संबोधित करते टंकराम वर्मा।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here