Bigg Boss 12 Finalist Dipika Kakar Sreesanth Compared To Bahubali Bhallaldeva Shipa Shinde Gives Shocking Reaction | OMG : बाहुबली-भल्लालदेव से हो रही श्रीसंत-दीपिका की तुलना, अब शिल्पा ने भी दिया अपना रिएक्शन

OMG : बाहुबली-भल्लालदेव से हो रही श्रीसंत-दीपिका की तुलना, अब शिल्पा ने भी दिया अपना रिएक्शन



दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के ‘बिग बॉस 12’ जीतने से जहां उनके फैंस में खुशी की लहर है वहीं श्रीसंत के चाहने वालों को लगता है ये बात पच नहीं पा रही है. श्रीसंत के फैंस दीपिका पर लगातार सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये निशाना साध रहे हैं. श्रीसंत के फैंस इंटरनेट पर कई वीडियो, मैसेज और मीम्स शेयर किए जा रहे हैं.

अब श्रीसंत के फैंस उनकी और दीपिका की जोड़ी को बाहुबली और भल्लालदेव से कम्पेयर कर रहे हैं. ऐसे ही एक ट्वीट को बिग बॉस 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने रीट्वीट किया है. इस वीडियो में भल्लालदेव दीपिका को बनाया गया है और श्रीसंत को बाहुबली बनाया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा शिंदे ने लिखा- EXACTLY! यानी बिलकुल


वहीं हाल ही में श्रीसंत की मैनेजर रोनिता कृष्णा शर्मा ने भी अब शो के मेकर्स के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि ‘दीपिका इस शो की विजेता बनने लायक नहीं थी.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ”अगर आप फैंस के दिल नहीं जीत पाए तो शो जीतने का क्या मतलब है? ऐसे शो को भी करने का क्या मतलब है जिसमें किसी की साइड ली जा रही हो. दीपिका सबसे खराब परफॉर्मर थीं और इस शो को जीतना डिजर्व नहीं करती थीं.”


रोनिता ने आगे उन लोगों पर भी निशाना साधा जो कि श्रीसंत को इस शो का फिक्सड विजेता बता रहे थे. उन्होंने कहा, ”अब तो आप लोगों को अपना जवाब मिल गया होगा. मुझे उम्मीद है कि अब आप श्रीसंत की सच्चाई को समझेंगे.”

इसके पहले शिल्पा शिंदे ने दीपिका के विनर बनने के बाद ट्विटर पर लिखा- ”आजकल प्रोडक्ट बनावटी होते हैं. यहां तक मक्खी मारने के भी. सुना है शो के मेकर्स ने भी मिलावटी प्रोडक्ट को प्रमोट करना शुरू कर दिया है. मक्खी पूरा सीजन भुनभुनाती रही. आखिर में मक्खी जीत गई. इसलिए ट्रॉफी भी ब्रेक हो गई”

जैसा कि आपको पता है कि कलर्स के शो ‘ससुराल सिमर का’ में दीपिका का किरदार सिमर शो के एक ट्रैक के दौरान मक्खी बन गई थी. अब शिल्पा का मक्खी वाला पोस्ट साफ इशारा कर रहा है कि उनका निशाना दीपिका की तरफ ही है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here