first patient of Corona virus founded in Qatar | अब इस देश में भी दी जानलेवा कोरोना वायरस ने दस्तक, सामने आया पहला मरीज

दोहा: कतर स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस का पहला मरीज सामने आया है. मंत्रालय के बयान के अनुसार, हाल ही में ईरान से लौटे 36 वर्षीय कतर का नागरिक देश में कोरोना वायरस का पहला मरीज है. मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस का पहला मरीज ईरान से लाए गए नागरिकों में से एक है. इन्हें गुरुवार को ईरान से लाया गया.

ईरान में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 43 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 45 देश आ चुके हैं जिसमें अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, फ्रांस, रूस, स्पेन और भारत शामिल हैं.

कोरोना वायरस (कोविड-19) ने अब चीन के बाद अन्य देशों में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. इस घातक वायरस की चपेट में आकर अभी तक ईरान में 34 लोग अपनी जान गवां चुके हैं. ईरान के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

चीन में कोरोनावायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,835 हो गई है, जबकि कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़कर 79,251 हो गई है.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here