Chhattisgarh News In Hindi : Vadrafnagar News – chhattisgarh news teenager kidnapped and exploited 2 arrested | किशोरी का अपहरण कर शोषण, 2 गिरफ्तार


चलगली थाना इलाके की एक नाबालिग नानी के घर से वापस आ रही थी।

इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसे अंबिकापुर में किराए के मकान में रह रहे फुफेरे भाई के यहां रखा था। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बसेराकला निवासी आरोपी आगर साय अंबिकापुर सुभाष नगर में अविनाश मंडल के किराए के मकान में रहता था। उसी मकान में फुफेरा भाई शारदापुर निवासी प्रेमलाल नेताम नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस किशोरी की खोजबीन कर रही थी। इसी दौरान साइबर सेल से पता चला कि आरोपी उसे अंबिकापुर लेकर गया है। इससे लोकेशन के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here