Bill Gates Instantly Calculated How Many Slices Can Serve All Guests Rt | शादी के दिन केक काटते समय यह सोच रहे थे बिल गेट्स, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा

शादी के दिन केक काटते समय यह सोच रहे थे बिल गेट्स, पत्नी ने किया बड़ा खुलासा



बिल और मिलिंडा गेट्स ने हालही में अपनी शादी के 25 साल पूरे किए. इस दिन को याद करते हुए मिलिंडा ने फेसबुक और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करके बिल को बधाई दी.

मिलिंडा ने यह वीडियो अपनी शादी की सालगिरह के दिन यानी एक जनवरी को पोस्ट किया. उनकी शादी इसी दिन 25 साल पहले हुई थी. मिलिंडा ने लिखा कि इस दौरान बिल केक को बराबर के हिस्से में काटने में व्यस्त थे जिससे वहां मौजूद लोगों को बराबर केक मिल सके.

मिलिंडा ने बिल को संबोधित करते हुए लिखा, ‘मैंने तुमसे कहा था कि यह केक को काटने का समय है लेकिन तुमने सोचा कि मेरा मतलब यह है कि सभी
के लिए केक काटने की जरूरत है और फिर तुम केक को बराबर काटने में लग गए. यह ऐसा मौका था जब मैंने महसूस किया कि आखिर चल क्या रहा है.
तुमने भी महसूस किया कि केक के बीच में कार्डबोर्ड था जिसका मैं जिक्र करना भूल गई थी. मैं बहुत तेज हंसी थी क्योंकि मैं कुछ नहीं कह सकती थी.’

कपल ने ट्विटर पर एक दूसरे को बधाई दी. जिसके बाद इंटरनेट पर दोनों ही लोगों को बधाई देने की होड़ मच गई.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here