Chhattisgarh News : दीक्षांत से एक दिन पहले लापता हो गई टॉपर, इसी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं राष्ट्रपति

  • शहर के गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट रामेश्वरी
  • छात्रा के भाई ने ट्विटर पर मांगी मदद, राज्य के गृह मंत्री ने दिया भरोसा

Mar 01, 2020, 05:09 PM IST

बिलासपुर. गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा रामेश्वरी लापता हो गई है। दीक्षांत समारोह से ठीक एक दिन पहले छात्रा के परिजनों ने उसका अपहरण होने की आशंका के साथ एफआईआर दर्ज करवाई है। सिविल लाइंस पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। विश्वविद्यालय का दीक्षांत 2 मार्च को है। इसमें बतौर मुख्य अतिथी शामिल होने देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी बिलासपुर पहुंच चुके हैं। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दीक्षांत के लिए रिहर्सल आयोजित था। इस कार्यक्रम में रामेश्वरी शामिल हुई थी।

अचानक मौके पर छात्रों को पता चला कि कुछ चुनिंदा को ही राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसका विरोध करने वालों में रामेश्वरी भी थी। कुछ देर बाद तबियत बिगड़ने पर पह सहेली के साथ घर जाने के लिए निकली रास्ते में सहले उसे छोड़कर चली गई। छात्रा ने अपने भाई को फोनकर बताया कि उसके मोबाइल की बैटरी डिस्चार्ज होने वाली है वह घर आ रही है। इसके बाद से छात्रा लापता है। युवती के भाई ओंकार ने ट्वीटर पर राज्य के गृहमंत्री से मदद मांगी। इस पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के निर्देश बिलासपुर पुलिस को दिए हैं।

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here