Chhattisgarh News In Hindi : Raigarh News – chhattisgarh news bear attacking 3 villagers caught seven hours later | 3 ग्रामीणों पर हमला करने वाला भालू सात घंटे बाद पकड़ा गया


ग्रामीणों ने बताया एक सप्ताह से क्षेत्र में भटक रहा था भालू

जिंदल से सटे गांव परसदा में मादा भालू ने एक के बाद एक तीन ग्रामीणों पर जानलेवा हमला किया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और भालू को पिंजरे में कैद कर रेस्क्यू किया। भालू को वन क्षेत्र में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। भालू एक सप्ताह से क्षेत्र में विचरण कर रहा था। फॉरेस्ट की टीम ने पहले ध्यान नहीं दिया, नहीं तो यदि विभाग इसे पहले ही रेस्क्यू कर पकड़ लिया होता तो यह हादसा टाल सकता था।

सोमवार की सुबह 9.30 बजे खेत की तरफ जा रहे परसदा निवासी नन्नू सिदार पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। उसकी आवाज सुन उसके पिता श्यामलाल सिदार बीच बचाव करने पहुंचे। भालू ने श्यामलाल के सिर और हाथ पर हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया। श्यामलाल जमीन पर गिर गए तो पिता पुत्र की आवाज सुन व्यक्ति लक्ष्मण सिदार आग लेकर भालू को खदेड़ने की कोशिश कर रहा था, तभी भालू ने अपने पंजे से सुलगती लकड़ी गिराई और उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह वह मौके से भागा और बीच रास्ते बेहोश हो गया। इतने में ग्रामीणों ने फारेस्ट को सूचना दी। सरपंच ने 112 की मदद से तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके रेंज अफसर राजेश्वर मिश्रा के साथ एसडीओ एआर बंजारे पहुंचे और ग्रामीणों को दूर खदेड़ने के बाद रेस्क्यू शुरू किया। मौके पर डीएफओ मनोज पांडेय, एसडीएम आशीष देवांगन भी काफी देर तक डटे रहे। शाम साढ़े 5 बजे भालू को ट्रैंक्विलाइज कर पिंजरे में कैद किया गया है।

पहले सूचना नहीं मिली

मनोज पांडेय, डीएफओ रायगढ़


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here