Bigg Boss 12 Grand Finale Comedian Bharti Singh Will Enter Bigg Boss House And Make Fun Of Contestants | Bigg Boss 12 Grand Finale : कॉमेडियन भारती सिंह ने दीपक ठाकुर से पूछा ऐसा सवाल, सभी हो गए लोट-पोट

Bigg Boss 12 Grand Finale : कॉमेडियन भारती सिंह ने दीपक ठाकुर से पूछा ऐसा सवाल, सभी हो गए लोट-पोट



कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 12 का सफर अब अपने अंतिम चरण पर पहुंचा चुका है. अब फिनाले में कुछ ही घंटों का वक्त बाकी है. आज रात 9 बजे से शो के होस्ट सलमान खान इस सीजन के फिनाले एपिसोड को लेकर आएंगे. शो में अब Top 5 कंटेस्टेंट्स श्रीसंत, रोमिल चौधरी, दीपिका कक्कड़, दीपिक ठाकुर और करणवीर बोहरा के बीच शो का ताज अपने नाम करने के लिए कांटे की टक्कर चल रही है. फैंस की धड़कनें तेज हो चुकी हैं. सभी जानना चाहते हैं कि आखिर शो का विजेता कौन बनेगा.

शो में आज जबरदस्त एंटरटेनमेंट का तड़का लगने वाला है. जहां पर आपको एंटरटेममेंट का हाई डोज मिलने वाला है. एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स अपने डांस परफार्मेंस से डांस फ्लोर पर आग लगाते हुए नजर आएंगे तो वहीं बिग बॉस हाउस में कॉमेडियन भारती सिंह की आज रात एंट्री होने वाली है. भारती अपने कॉमिक अंदाज और शानदार चुटकुलों से सभी को हंसने पर मजबूर कर देंगी.

कलर्स के सोशल मीडिया पर आज रात के एपिसोड का नया प्रोमो शेयर किया है जिसमें भारती पांचों फाइनलिस्ट के साथ मस्ती मजाक करती हुई नजर आ रही हैं. खासकर अपने कॉमिक अंदाज में भारती दीपक ठाकुर की जम कर टांग खिंचाई करती नजर आएंगी. भारती दीपक से पूछती हैं कि, वो बॉलीवुड की किस हिरोइन के साथ फिल्मों में काम करना चाहते हैं? तो दीपक सलमान खान की दोस्त कैटरीना कैफ का नाम ले लेते हैं. इसके बाद भारती दीपक की ऐसी टांग खिंचाई करती हैं कि सभी हंसते हंसते लोट पोट हो जाते हैं. आप भी देखिये ये वीडियो.




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here